प्रेमिका को गोली मारकर हत्या करने वाले प्रेमी ने की आत्महत्या:तिलवारा पुल के पास मिली प्रेमी की लाश

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। प्रेमिका को गोली मारकर हत्या करने वाले शादीशुदा प्रेमी बादल पटैल की लाश आज तीसरे दिन तिलवारा पुल के समीप पानी में उतराती मिली। पुलिस की जांच में जानकारी सही निकली कि प्रेमिका अनिभा को गोली मारने के बाद बादल ने नर्मदा नदी में छलांग लगा दी थी। दूसरे अफेयर से नाराज फर्जी पत्रकार गैंग का सदस्य बादल ने प्रेमिका को उसके ऑफिस से कार में लेकर आया था तभी दोनों में विवाद हो गया जिसके चलते अनिभा की हत्या कर फरार हो गया था।
पुलिस व गोताखोर लगातार नर्मदा में आरोपी बादल की तलाश कर रहे थे। तिलवारा पुलिस को सुबह स्थानीय लोगों ने सूचना दी, कि पानी में लाश उतरा रही है जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को पानी से बाहर निकालते हुए लापता युवक के घर वालों को सूचना देकर मौके पर उसकी शिनाख्त करने बुलवाया गया फरार बादल पटैल के पिता सुरेंद्र पटैल निवासी बिलपुरा ने लाश की पहचान अपने लापता बेटे के रूप में की। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई करते हुए लाश को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। उक्त मामले में पुलिस हर एंगिल से जांच कर रही है।



