शिव देते हैं समस्त ॠणो से मुक्ति: नरसिंह दास महाराज

जबलपुर दर्पण। सोम प्रदोष पर भगवान महादेव की आराधना करने से विशेष लाभ प्राप्त होता है। श्रावण सोमवार और सोम प्रदोष व्रत के महासंयोग पर रुद्राभिषेक कर बेलपत्र चढ़ाने से मनुष्य को सभी कर्जों से मुक्ति मिलती है सभी प्रकार के ॠणो से उॠण होकर सांसारिक जीवन में सुख की प्राप्ति होती है उक्त उद्गार परम पूज्य नरसिंह पीठाधीश्वर डॉक्टर स्वामी नरसिंह दास महाराज ने कहे। श्रावण मास के व्दितीय सोमवार के पावन अवसर पर नर्मदेश्वर महादेव जी का रुद्राभिषेक पूजन अर्चन आरती में परम पूज्य श्री नृसिंह पीठाधीश्वर डॉ.स्वामी नरसिंह दास महाराज के सानिध्य में पार्षद प्रतिभा भापकर, रिंकू विज, रजनी कैलाश साहू, लक्ष्मी कुशवाहा के साथ सनातन धर्म महासभा जबलपुर के अध्यक्ष श्याम साहनी , विध्येश भापकर, कामता महाराज, संजय शास्त्री, प्रवीण चतुर्वेदी, प्रियाशु मिश्रा नीरज वर्मा टी आई मदन महल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त जन श्री नृसिंह मंदिर जबलपुर उपस्थित रहे।



