जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवास कार्यक्रम

जबलपुर दर्पण। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवास कार्यक्रम के अंतर्गत महिला मोर्चा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष योगिता सिंह का कल मंगलवार 1 अगस्त को प्रातः 9 बजे नियमित उड़ान से जबलपुर आगमन हो रहा है।
महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती रूपा राव ने बताया योगिता सिंह जी प्रवास कार्यक्रम के दौरान 1 एवँ 2 अगस्त को जबलपुर प्रवास पर रहेगी इस दौरान श्रीमती सिंह जबलपुर महानगर की चारो विधानसभा की महिला मोर्चा की पदाधिकारियों एवँ कार्यकर्ताओं से भेंट करेगी तथा आगामी चुनाव में महिला मोर्चा की भागीदारी और मोटा अनाज उत्सव कार्यक्रम की जानकारी लेगी।



