बॉलीवुड दर्पण

नेटफ्लिक्स फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ पर रोक लगाने का मामला

लेखक अमित गुप्ता ने भेजा कानूनी नोटिस

मुंबई। फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो के विवाद ने एक नया मोड़ ले लिया है। फिल्म के असली लेखक अमित गुप्ता ने अपने वकील के माध्यम से नेटफ्लिक्स को कानूनी नोटिस भेजा था, जिसमें उन्होंने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इस फिल्म को रिलीज न करने की मांग की थी। पहले नेटफ्लिक्स ने इस नोटिस को नजरअंदाज किया, लेकिन अमित गुप्ता के रिमाइंडर नोटिस के बाद नेटफ्लिक्स ने जवाब दिया कि अगर उनका कॉपीराइट मामला सही है, तो इसकी जांच की जाएगी और वे इस मामले में पूरी मदद करेंगे।

अमित गुप्ता ने 2015 में विक्की विद्या का वो वाला वीडियो की कहानी को स्क्रीन राइटर एसोसिएशन में रजिस्टर कराया था। इसके बाद, टी-सीरीज ने उन्हें फिल्म में उनका नाम देने और उचित मुआवजा देने का वादा किया था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। अमित गुप्ता ने इसके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और निर्माताओं के खिलाफ आपराधिक मामला दायर किया। इस दौरान उन्हें जान से मारने की धमकियाँ भी मिलीं।

अमित गुप्ता ने अपनी सुरक्षा को लेकर कई उच्च अधिकारियों से शिकायत की, जिसमें पुलिस कमिश्नर, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, राज्यपाल, प्रधानमंत्री और गृह मंत्री तक शामिल थे, लेकिन उनकी शिकायतों का कोई ठोस समाधान नहीं निकला। इसके बाद, उन्होंने करणी सेना से भी खुलेआम जान से मारने की धमकी पाई।

इस सब के बावजूद, अमित गुप्ता ने अपने वकील के साथ कानूनी प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए नेटफ्लिक्स को लीगल नोटिस भेजा। उन्होंने साफ कहा कि जब तक इस आपराधिक मामले में फैसला नहीं आ जाता, तब तक विक्की विद्या का वो वाला वीडियो को रिलीज नहीं किया जाए। अमित गुप्ता ने यह भी कहा कि उन्हें इस बात का गहरा दुख है कि जब मध्यम वर्ग और गरीब लोग न्याय की तलाश करते हैं, तो उनके सामने इतनी परेशानियाँ आती हैं। उन्होंने भारत सरकार से आग्रह किया कि ऐसा कानून बनाया जाए, जिससे आम आदमी को न्याय पाने में किसी प्रकार की कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।

अमित गुप्ता के वकील, सुनील शुक्ला ने मीडिया से कहा कि उन्हें भारतीय कानून पर पूरा भरोसा है और उन्हें विश्वास है कि उन्हें न्याय मिलेगा, हालांकि यह प्रक्रिया धीमी हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page