बिलगड़ा बांध में रोपा गया पीपल का पौधा, ताकि संतुलित रहे पर्यावरण

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद डिंडोरी के मार्गदर्शन में बिलगांव जलाशय मध्यम परियोजना बिलगड़ा बांध में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के द्वारा पीपल का पौधा रोपण किया गया। बताया गया कि ग्राम पंचायत ढोंढा व बी एस डब्लू एम एस डब्लू के छात्र वालेंटियर एवं जनअभियान परिषद के जिला समन्वयक भुवन गहलोत ब्लॉक समन्वयक निलेश्वरी वैश्य, भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष व जैविक कृषि प्रशिक्षक बिहारी लाल साहू, परामर्शदाता राजाराम साहू, समिति के सचिव सरोज सिंह, सदस्य राजेश साहू, अनिल साहू, संतकुमार सहित अन्य ग्रामीणों के साथ मिलकर पौधारोपड़ का कार्य किया गया। जिसमें त्रिवेणी पौधे, नीम, बरगद, पीपल, आम, करंज जामुन, नीबू, अमरूद के लगभग 56 पौधे का रोपड़ किया गया।



