डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेशरोजगार व्यापार दर्पण

वित्त वर्ष 2023-24 के प्रथम तिमाही में ही शतक वीर बने कृष्ण कुमार चंदेल

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। भारतीय जीवन बीमा निगम एलआइसी मैं लंबे समय से कार्य करने वाले एलआइसी अभिकर्ता कृष्ण कुमार चंदेल ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए वित्त वर्ष 2023-24 के प्रथम तिमाही में ही लक्ष्य को पूरा कर लिया है। गौरतलब है कि श्री चंदेल सहज स्वभाव व मिलनसार है, यही कारण है कि कम समय में है अपने लक्ष्यों को पूरा कर लेते हैं। बीमा धारकों से इनका व्यवहार काफी सहज माना जाता है, जिससे कम समय में ही सतक वीर बनने का कई दफा मौका आए हैं। अभिकर्ता श्री चंदेल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी पोलिसी धारकों को धन्यवाद प्रेषित किया है। जानकारी अनुसार इस वित्तीय वर्ष के प्रथम तिमाही के समाप्ति दिनों में ही श्री चंदेल ने 100 पॉलिसी का लक्ष्य पूर्ण कर लिए हैं। बताया गया कि श्री चंदेल भारतीय जीवन बीमा निगम में 2012 से अभिकर्ता के रूप मे लगातार उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं। जीवन बीमा के व्यवसाय से जुड़ने के पश्चात मंडला शाखा और डिंडोरी संपर्क शाखा ने निर्धारित उच्च माप दण्ड को पूरा करने का संकल्प लिया था, जो अब पूरे हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज के व्यावसायिक परिवेश और कठिन प्रतिस्पर्धा के बीच भारतीय जीवन बीमा निगम के लगभग 14 लाख अभिकर्ताओं में शीर्ष 45 वे सर्वश्रेष्ठ अभिकर्ता मे आज उनका स्थान प्राप्त है। सतक वीर बनने पर सभी साथियों, बीमा धारकों, निगम से जुड़े सभी प्रबंधन, शाखा के समस्त अधिकारी, कर्मचारी वर्गों का आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page