मध्य प्रदेशसतना दर्पण

विधायक कार्यालय में हुआ ध्वजारोहण

मैहर /चौपड़ा कालोनी मैैहर स्थित विधायक कार्यालय में स्नेही स्वजनों के साथ मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी ने सर्वप्रथम राष्ट्र पिता महात्मा गांधी व भारत माता की छायाचित्र पर मार्ल्यापण कर ध्वजारोहण किया तत्पश्चात राष्ट्रगान किया गया। विधायक ने अपने उद्बोधन में कहा कि तिरंगा हमारी आन बान शान,आज हम आजादी की 75 वीं वर्षगांठ मना रहे है ।यह हम सभी के लिए गौरवशाली छण है। विधायक ने कहा कि आज आजादी की वर्षगांठ की पावन वेला में हम सभी सपथ ले कि विंध्यप्रदेश के पुनर्निर्माण की लड़ाई में बढ़चढ़ कर हिस्सा ले खासतौर पर हमारी युवा तरुणाई आगे आये और विंध्य के साथ हुए छल को जाने समझे और विंध्य के पुनर्निर्माण की मांग को बुलंदी तक पहुचाये अब वह दिन दूर नहीं जब हमारा विंध्य हमें मिल जाएगा जिसे हम सुन्दर और समृद्ध बनाने का कार्य करेंगे। इस अवसर पर दिलीप त्रिपाठी ,सूर्य प्रकाश चौरसिया, विश्वनाथ चौरसिया (गुड्डू भैया), झल्लू पाठक पहाड़ी ,सुधीर राय ,वंश गोपाल परौहा, सुरेश तिवारी ,उपेंद्र सिंह ,लाल भाई शुक्ला, कैलाश गौतम, अनिल त्रिपाठी ,शिव शुक्ला, विकास त्रिपाठी (बिज्जू), आदित्य बुंदेला, राहुल शर्मा, अजय पाल सिंह बुंदेला, विष्णु कुशवाहा, विष्णु पांडे ,संजय मिश्रा पहाड़ी प्रधान , देवेश शर्मा ,इस्लाम अहमद मंसूरी, दीपक सोनी ,अल्ताफ खान (राजू) ,गोवर्धन गुप्ता ,संतोष रजक (बबलू)एवं सैकड़ों गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page