नवरात्रि में विराजमान देवी स्थानों के बोये ज्वारे किये गए विषर्जन


जबलपुर। नवरात्रि पर्व के साथ कल होंगे देवी प्रातिमाओ के विषर्जन आज हुये ज्वारे विषर्जन । नवरात्र पर्व को लेकर सभी मंदिरों सहित देवी देवताओं के स्थानों में बोये गये देवी ज्वारे का पूजन अर्चना करके भक्तों ने भक्ति भाव के साथ ज्वारे विषर्जन के लिए देर शाम निकले जहाँ सभी लोगों ने ज्वारे के दर्शन करते हुए जय माता दी के नारों के साथ भक्ति गीत गाते हुए विषर्जन स्थानों पर पहुँच कर नदी ,तालाबों सहित बावली में ज्वारों का विषर्जन किया गया । इस विषर्जन कि सुरक्षा व्यवस्था व सुविधाओं के लिए प्रशासन शासन ने सहयोग कर शांति रूप से विषर्जन कराया । ये अधिकारी रहे उपस्थित – अनुविभागीय अधिकारी चन्द्र प्रताप गोहल , अनुविभागीय अधिकारी क्षुतकीर्ति सोमवंशी ,नगर पालिका मुख्य अधिकारी जय श्री चौहान ,तहसीलदार राकेश कुमार चौरसिया , थाना प्रभारी व पुलिस स्टाप के अलावा ,आर आई ,पटवारी के साथ नगर पालिका परिषद के सभी शासकीय कर्मचारी ने ज्वारे विषर्जन में सहयोग प्रदान किया ।
मनीष श्रीवास रिपोर्टर



