प्रशासन ने देवी प्रातिमाओ के विसर्जन के लिए नदी किनारे तैयार किये कुण्ड


जबलपुर। जबलपुर जिले सहित ग्रामीण क्षेत्रों में शासन प्रशासन ने नई गाइड लाइन के आदेशानुसार कोरोना संक्रमण को देखते हुए आम जनता के हितों को लेकर नदियों के साथ तालाबों में मूर्ति विसर्जन को साफ सफाई के साथ विसर्जन कुण्ड में देवी प्रातिमाओ के विसर्जन कुण्ड बनाया गया है जिससे कि बहते पानी में कोई भी व्यक्ति पानी को दूषित न करें और सुविधा व्यवस्था में सुरक्षित रहें । जिसको लेकर नगर पालिका परिषद सिहोरा के खितौला हिरन नदी घाट पर कुण्ड बनाया गया है ।वहीं बाबा ताल के पास बाहनाला में भी नगर की दुर्गा प्रातिमाओ का विसर्जन किया जा सकता है । विसर्जन के पहले अधिकारियों ने सभी विसर्जन स्थानों का जा कर किया निरक्षण । प्रशासन की नई गाइड लाइन के अनुसार प्रत्येक समिति के सदस्यों को इसका पालन करते हुए सभी देवी प्रातिमाओ को समय अनुसार विसर्जित करना होगा । इस विसर्जन व्यवस्था में अनुविभागीय अधिकारी चन्द्र प्रताप गोहल ,अनुविभागीय अधिकारी क्षुतकीर्ति सोमवंशी आई पी एस , तहसीलदार राकेश कुमार चौरसिया ,मुख्य नगर पालिका अधिकारी जय श्री चौहान , थाना प्रभारी गिरीश धुर्वे के साथ समस्त प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी लगातार अपनी पेट्रोलिग के साथ सभी बनाये गये प्वाइंट का निरक्षण लगातार कर रहे हैं ।
मनीष श्रीवास रिपोर्टर



