नौशाद कबाड़-खाने पर क्राईम ब्रांच एव बेलबाग थाने की दबिश:चोरी की एक्टीवा एवं स्कूटर काटने की फिराक में था कबाड़ी

आरोपी पुलिस गिरफ्त में
जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। बेलबाग थाना प्रभारी सुश्री प्रियंका केवट से मिली जानकारी अनुसार पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली की गुंरदी बाजार में नौशाद अली अपने कबाड खाने में कुछ वाहन छिपाकर काट रहा है सम्भवतः वाहन चोरी के है।
सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान नौशाद अली जो आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है उसके कबाड खाने मे दबिश दी जहाॅ नौशाद अली 5 इंजन एवं 15 चेचिस इसके साथ ही बिना नंबर की पुरानी माॅडल की सिल्वर रंग की एक्टिवा होण्डा एवं ग्रेकलर के पुराने माॅेडल की स्कूटर को काटने की फिराक मे था नौशाद अली पिता सज्जाद अली उम्र 46 वर्ष निवासी आठनल छोटी ओमती थाना बेलबाग से उक्त वाहनों के संबंध मे पूछतांछ कर दस्तावेज मांगे गये जो नहीं होना बताया तथा उक्त वाहन के वैध मालिक का कोई नाम पता भी नही बताया।
एक्टिवा व स्कूटर चोरी का होने के संदेह पर जप्त करते हुये नौशाद अली के विरूद्ध धारा 41(1-4) जा.फौ./ 379 भादवि के तहत कार्यवाही करते हुये आरोपी नौशाद अली पिता सज्जाद अली उम्र 46 वर्ष निवासी आठनल छोटी ओमती थाना बेलबाग को विधिवत गिरफ्तार किया गया है।



