जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
नागपंचमी एवं चौरसिया दिवस होगा आयोजन

जबलपुर दर्पण। नागपंचमी पर्व हर साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी पर शिव जी के साथ ही नाग देवता की भी विशेष पूजा की जाती है। इसी तारतम्य में नागपंचमी पर्व एवं चौरसिया दिवस के पावन पर्व पर मंगलवार 2 अगस्त को सुबह 9 बजे ग्वारीघाट स्थित नाग मंदिर में नाग पूजा उपरांत माँ नर्मदा का पूजन- अर्चन, आरती,दीपदान के साथ ही प्रसाद वितरण होगा। सभी समाज जनों से कार्यक्रम में उपस्थिति की अपील चौरसिया समाज के अध्यक्ष योगेश चौरसिया, कार्यकारी अध्यक्ष अखिल चौरसिया, महिला मंडल अध्यक्ष कामना मोदी, नवयुवक मंडल के अध्यक्ष राहुल चौरसिया, नवयुवक मंडल के उपाध्यक्ष अनिकेत चौरसिया एवं जबलपुर पान व्यापारी संघ ने की है।



