जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

गायत्री परिवार ने 1008 पौधों को रोप कर धरती को किया हरा भरा

जबलपुर दर्पण। गायत्री परिवार के संस्थापक पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य का कथन था कि किसी का स्मारक बनाने से अच्छा होगा कि वहां पर पेड़-पौधे लगा दिए जाएं जोकि स्वच्छ हवा, ऑक्सीजन, पर्यावरण की रक्षा एवं वातावरण हरा भरा करते हैं। जिससे अनेक प्रकार की बीमारियां भी दूर होती हैं। इस उद्देश्य की पूर्ति हेतु आज गायत्री परिवार द्वारा वृक्ष गंगा अभियान चलाया गया जिसके तहत 1008 पौधों का रोपण बरगी बांध में किया गया। सुबह 8:00 बजे गायत्री शक्तिपीठ से एक वाहन रैली शहर में हरियाली एवं धरती मां को हरा भरा रखने का संदेश देती हुई निकाली गई जो कि बरगी बांध पर समाप्त हुई। जिसमें पीले वस्त्र धारण कर गायत्री परिवार एवं अन्य सामाजिक कार्यकर्ता बड़ी संख्या मे उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page