जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
मुख्यमंत्री ने अग्नि दुर्घटना पर किया दु:ख व्यक्त

जबलपुर दर्पण। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जबलपुर के न्यू लाइफ मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल में हुई
अग्नि दुर्घटना में नागरिकों के असमय निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि दु:ख की इस घड़ी में शोकाकुल परिवार स्वयं को अकेला न समझें, राज्य सरकार उनके साथ है।
राज्य सरकार द्वारा मृतकों के परिजन को 5-5 लाख रूपये और गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार
रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जायेगी। घायलों के संपूर्ण इलाज का व्यय भी राज्य सरकार वहन
करेगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और परिजन को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने एवं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।



