अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

पैदल जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर:आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। देर रात संतोष नगरिया गुप्ता उम्र 44 वर्ष निवासी सकरी मोहल्ला ने सिहोरा थाने में रिपेार्ट दर्ज कराई कि वह हलवाई का काम करता है उसका लड़का मालू के साथ ग्राम दर्शनी के लिये पैदल जा रहे था शाम के समय उसे टेलीफोन से सूचना मिली कि शिवानी मोटर्स के पास मझौली वायपास सिहोरा में किसी अज्ञात वाहन के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुये उसके लडके को पीछे से टक्कर मार दिया जानकारी मिलते ही वह जाकर देखा उसके लड़क सत्यम के सिर हाथ पैर में चोटें आयीं हैं।

सत्यम को इलाज के लिए शासकीय अस्पताल सिहोरा लेकर गया जहां से डाक्टर ने मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर कर दिया है। रिपोर्ट पर धारा 279, 337 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर अज्ञात वाहन चालक की तलाश जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page