कांग्रेस नेता राजेश पटेल के निष्कासन पर अस्थाई तौर पर रोक:प्रदेश संगठन प्रभारी

जबलपुर दर्पण नप्र। कांग्रेस के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश पटेल को प्रदेश कांग्रेस पार्टी के द्वारा 06 वर्षी के लिए पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। यह खबर जैसे ही चारों ओर फैली खबर पर संज्ञान लेते हुए बिना देरी करे पाटन मझौली विधानसभा से विधायक अजय विश्नोई ने सोशल मीडिया पर कांग्रेस पार्टी का निष्कासन वाला पत्र पोस्ट करके राजेश पटेल को भाजपा में आने का बिना देरी करे निमंत्रण दे डाला। अब सवाल यह उठता है कांग्रेस पार्टी जिला इकाई तो उन दो जिला पंचायत सदस्य की खोज कर रही थी जिनके सहयोग से मतपत्र में गलत सील लगाकर अपना मतपत्र रिजेक्ट कराकर भाजपा का जिला पंचायत अध्यक्ष बनने में मदद की फिर दुबारा उस वोट करने वाले सदस्य को बताया अब आपको मतपत्र में बीच में सील लगानी है। जिससे वोट निरस्त न हो यह सारा खेल तो जिला पंचायतों की राजनीति करने वाला माहिर खिलाड़ी ही करा सकता है।
इस सारे घटनाक्रम में यदि किसी का नुकसान हुआ तो वह है कांग्रेस पार्टी, समय रहते पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देश पर मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी चन्द्रप्रभाष शेखर के पत्र क्र 1002/22 दिनाक 1 अगस्त 22 की दिए गए राजेश पटेल के निष्कासन आदेश को अस्थायी रूप से स्थगित रखने का आदेश पत्र जारी होते ही राजेश पटेल के समर्थको के निशाने पर पाटन मझौली विधानसभा के विधायक एव राजेश पटेल के मित्र आ गए, फिलहाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा जारी नए आदेश से उनके समर्थ प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त कर रहे है।
सारे घटनाक्रम को लेकर कांग्रेस पार्टी में मथन को दौर शुरू हो गया है।




