जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

ईएसओ इंडिया ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को ई मेल के ज़रिए की शिकायत

जबलपुर दर्पण। अखिल भारतीय इंजीनियरिंग छात्र संगठन ईएसओ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण सिंह ने, न्यू लाइफ़ मल्टी स्पेशीऐलिटी अस्पताल में हुए अग्निकांड मामले को लेकर बड़ा खुलासा किया है ,प्रवीण सिंह ने बताया की ईएसओ इंडिया द्वारा विगत 3 वर्षों से लगातार इस तरह के फर्जी अस्पतालों के विरुद्ध गलत तरीके से मान्यता लेकर अस्पताल संचालित करने की शिकायत कर रहा था , लेकिन आज जबलपुर मध्यप्रदेश के लिए बहुत दुखद दिन साबित हुआ, विगत 1 अगस्त 2022 को जबलपुर के चंडाल भाटा ,दमोह्नाका स्थित न्यू लाइफ मल्टीस्पेशिलिटी अस्पताल में अकारण लगी भीषण आग में 10 लोगों की दुखद म्रत्यु हो गयी , कई लोग घायल हुए जिनका उपचार अभी भी कई अन्य अस्पतालों में चल रहा है। इस अस्पताल द्वारा फर्जी ले आउट तैयार करके फर्जी दस्तावेजों के आधार पर मान्यता ली, नगर निगम अग्नि शमन विभाग ने अनापत्ति प्रमाण पत्र कैसे दे दिया आदि समस्याओं की जानकारी दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page