जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

त्याग और समर्पण की पराकाष्ठा हैं पार्वती जी

जबलपुर दर्पण। सुविख्यात कथा व्यास प्रियदर्शिनी दीदी ने आज पार्वती जन्म की अत्यंत गहन और विस्तारित मीमांसा की उन्होंने कहा कि पार्वती जी त्याग और समर्पण की पराकाष्ठा हैं तभी तो उन्हें भगवान शिव का सानिध्य प्राप्त है।
वे जीसीएफ इस्टेट स्थित आदि पराशक्ति काली मंदिर परिसर में आयोजित महाशिव पुराण एवं असँख्य पार्थिव शिवलिंग निर्माण कार्यक्रम में कथा व्यास की आसन्दी से बोल रही थीं। दीदीजी ने आज भक्तों को पार्वती जन्म पर चर्चा की । इसी क्रम में दीदीजी ने तप तारकासुर पर विस्तार से ज्ञानवर्धन किया। उन्होंने पार्वती जन्म की प्रासंगिकता एवं आध्यात्मिक उद्देश्य पर कई महत्वपूर्ण तथ्य उद्घाटित किये। इसी प्रकार, तप तारकासुर पर कई उद्धरणों और प्रसंगों के माध्यम से सविस्तार वार्तालाप किया। इसी क्रम में दीदी जी ने महर्षि दधीचि के त्याग का महत्व भी श्रोताओं के समक्ष रखा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से चंद्रपाल यादव,कैलाश यादव,रामकुमार यादव,सरंक्षक पंडित राहुल दीक्षित
संयोजक मनु महाराज उपाचार्य प्रतीक तिवारी ,हर्षवर्धन मिश्रा शिवनारायण उपाध्याय ,रविन्द्र गौतम,ब्रजेश पांडेय, दीपक उपाध्याय,विशाल सरवैया,कृष्णकांत पांडेय,मंजू दुबे ,सुरेश पांडेय ,प्राची दीक्षित व नैना दीक्षित की विशेष उपस्थिति रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page