डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेशराजनीति दर्पण

कांग्रेस पार्टी के भारत जोड़ो यात्रा की उपयात्रा डिंडोरी पहुंची

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। कांग्रेस पार्टी के भारत जोड़ो यात्रा की उपयात्रा सागर टोला से डिंडोरी 25 किलोमीटर का सफर तय करने के बाद डिंडोरी पहुंची। बताया गया कि सागर टोला से रविवार को सुबह शुरू हुई यात्रा जिला मुख्यालय पहुंची, जहां पार्टी समर्थकों ने जगह जगह यात्रा का स्वागत फूल मालाएं पहनाकर किया। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जिले भर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे, जहां कम समय में ही अधिक दूरी तय करने का रिकार्ड बनाया गया। बताया गया कि यात्रा जिला मुख्यालय में पहुंचने पर विशाल जनसमूह देखा गया, जहां सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता व पदाधिकारियों मौजूद रहे। गौरतलब है कि भारत जोड़ो यात्रा कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व राहुल गांधी द्वारा शुरू कि गई है, यात्रा काश्मीर से कन्याकुमारी तक देश के विभिन्न राज्यों से होकर गुजरेगी। यात्रा को लेकर देश भर के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में उत्साह व जोश नजर आ रही है, सैकड़ों कार्यकर्ता उत्साहित होकर भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होकर अपनी-अपनी सहभागिता निभा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page