जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

डेंगू मलेरिया की रोकथाम के लिए नगर निगम का अभियान तेज

जबलपुर दर्पण। डेंगू मलेरिया एवं मच्छर जनित अन्य संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए नगर निगम ने अपना अभियान तेज कर दिया है। नगर निगम द्वारा लगातार शहर के सभी मलिन बस्तियों के साथ-साथ कॉलोनियों, सार्वजनिक स्थलों, आदि जगहों पर कीटनाशक दवाईयों का सघन रूप से छिड़काव एवं फागिंग का कार्य कराया जा रहा है। आज भी एक साथ शहर के सभी वार्डो में छिड़काव एवं फागिंग का कार्य कराया गया। छिड़काव अभियान के संबंध में निगमायुक्त आशीष वशिष्ठ ने बताया कि शहर में संक्रामक बीमारियों तथा मच्छर जनित रोग जैसे मलेरिया डेंगू चिकनगुनिया की बीमारियों के फैलने की आशंका को देखते हुए नगर निगम प्रशासन के द्वारा इस बार पूर्व से ही समय रहते कई टीमों का गठन कर एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। स्वास्थ अधिकारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि सभी 16 संभागों में 5-5 श्रमिकों की टीम तथा 6 स्पेशल ड़ेंगू नियंत्रण दल द्वारा संघन रूप से दवा का छिड़काव किया जा रहा है तथा लार्वा नाशक दवा, रुके पानी में जला तैल डाला गया ,पोर्टेबल फोगिग मशीन से धुआं द्वारा दवा छिड़काव किया गया। विक्टोरिया अस्पताल की टीम द्वारा ड़ेंगू पीड़ित क्षेत्र में भी जानकारी प्राप्त होने पर तत्काल टीम प्रथक से भेजी जा रही है। निगमायुक्त आशीष वशिष्ठ ने बताया कि इस अभियान के साथ डेंगू प्रभावित एवं विशेष गंदी बस्तियों तथा आकस्मिक परिस्थितियों में तत्काल दवा छिड़काव किए जाने हेतु मुख्यालय स्तर पर टीम तैयार की गई है जो नियमित रूप से कार्य कर रही हैं। निगमायुक्त आशीष वशिष्ठ के अनुसार संभाग स्तर पर भेजी गई 16 डेंगू नियंत्रण टीम को संबंधित मुख्य स्वच्छता निरीक्षक (सीएसआई) के द्वारा पृथक पृथक वार्डों में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भेजा जा रहा है। जिसमें फॉगिंग का कार्य गड्ढों में जला तेल डालना लार्वा नाशक दवा का छिड़काव और अन्य दुर्गंध नाशक कीटनाशक का छिड़काव गंदे स्थानों में किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page