अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

राजीनामा न करने पर युवक पर चाकू से प्राणघातक हमला

फरार चाकूबाजी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों की सरगर्मी से तलाश जारी

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। भेड़ाघाट थाना अंतर्गत रात में मारपीट में घायल हुए युवक को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराये जाने की सूचना पर पहुंची पुलिस बताया कि अपने दोस्त राहुल ठाकुर के साथ रात लगभग 8-45 बजे साईड से मोटर सायकल से घर जा रहा था वायपास के पास आमाहिनौता मीरगंज मोड़ पर पहुंचे उसी समय उसकी मोटर सायकल को सामने से एक मोटर सायकल चालक ने रुकवाया उसने मोटर सायकल खड़ी कर देखा मोटर सायकल अमर पटेल चला रहा जिसके पीछे सौरम पटेल एवं रवि पटेल बैठे थे, रवि मोटर सायकल से उतरकर आया और उसे पकड़कर जातिगत रूप से अपमानित करते हुये गाली गलौज कर कहने लगा कि मुकुल गोटिया के मामले में राजीनामा कर ले तभी अमर पटेल ने चाकू से हमलाकर कमर में चोट पहुंचा दी तथा सौरभ पटेल ने आकर जातिगत रूप से अपमानित कर चाकू से हमलाकर जांघ में चोट पहुंचा दी उसका दोस्त राहुल ठाकुर डर के कारण भाग गया था मारपीट कर तीनों बोले कि राजीनामा कर लेना नहीं तो जान से खत्म कर देगें। रिपोर्ट पर धारा 341, 294, 324, 506, 34 भादवि तथा 3 ( 1 ) 4, 3(1)ध, 3 (2) (कीए) एससी एसटी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page