मण्डला दर्पणमध्य प्रदेश

संगठन में कार्यकर्ताओं का स्थान सबसे ऊपर


जिला कार्यालय में सम्पन्न हुई ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की बैठक
मण्डला।जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एड राकेश तिवारी की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों की बैठक सम्पन्न हुई। इस बैठक में सदस्यता अभियान सहित आगामी पंचायत व सहकारिता चुनाव सहित विधानसभा उपचुनावों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष एड राकेश तिवारी ने कहा कि संगठन में कार्यकर्ताओं का स्थान सबसे ऊपर होता है। पदाधिकारियों की जिम्मेदारी होती है कि वे हर कार्यकर्ता की बातों को गंभीरता से सुनकर उस पर अमल करने या उसका निराकरण करने का काम करें। संगठन के हर कार्यक्रम हर गतिविधि की सूचना कार्यकर्ताओं तक पहुंचे इसके लिए आधुनिक तकनीकों के इस्तेमाल को बढ़ावा दिया जाए। इस दौरान प्रत्येक ब्लॉक के सदस्यता अभियान की समीक्षा भी की गई और अभियान को तेज करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। आगामी पंचायत व सहकारिता सहित विधानसभा उपचुनावों की तैयारियों को लेकर भी मंथन किया गया। बैठक में उपस्थित ब्लॉक अध्यक्षों ने अपने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का स्वागत अभिनंदन भी किया। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस मण्डला अध्यक्ष अमित शुक्ला, मोहगांव अध्यक्ष शिवकुमार अड्डू मिश्रा, अंजनियाँ अध्यक्ष विनोद पटेल, नैनपुर अध्यक्ष सरजू तिवारी, बकोरी अध्यक्ष सतीश झारिया, नैनपुर ग्रामीण अध्यक्ष रामविलास झारिया, मवई अध्यक्ष संतोष रानू हरदहा, बीजाडांडी अध्यक्ष इकबाल अहमद, निवास अध्यक्ष तारा परस्ते, घुघरी अध्यक्ष अरविंद कुशराम आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page