जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
अध्यात्म और विज्ञान के संयोग से होगा विश्व का कल्याण

जबलपुर। शिकागो विश्व धर्म सम्मेलन की 128 वीं वर्षगांठ के अवसर पर शांतम प्रज्ञा आश्रम में स्वामी विवेकानंद जी को याद किया गया। इस अवसर पर आश्रम संयोजक मुकेश कुमार सेन ने स्वामी विवेकानंद जी के वेदांत दर्शन के विषय पर बताया कि वेदांत ही ऐसा दर्शन है जिसमें विश्व की आध्यात्मिक शक्ति के साथ – साथ वैज्ञानिक शक्ति के समन्वय से मानवजाति का उद्धार किया जा सकता है। वेदांत में सारी सभ्यताओं और संस्कृतियों को समाहित करने की शक्ति है और यदि विश्व को शांति स्थापित कर मानवजाति को अपने विकसित स्वरूप को प्राप्त करना है तो वेदांत दर्शन को अपनाना होगा। इस अवसर पर एडवोकेट राकेश सेन, संतोष अपपहिरवार, क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट मीरा राय,यश रंजन आदि सदस्य उपस्थित थे।



