जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

महा शिवपुराण में बह रही आस्था की गंगा

जबलपुर दर्पण। शिव पार्वती के लाड़ले सुपुत्र भगवान गणेश के विवाह समारोह में भक्तों ने बधाई गीत गाकर झूमकर नृत्य किया। अवसर था जीसीएफ इस्टेट स्थित आदि पराशक्ति काली मंदिर में आयोजित महाशिवपुराण एवं अंसख्य पार्थिव शिवलिंग निर्माण के भव्य आयोजन का। सुविख्यात कथा व्यास प्रियदर्शिनी दीदी ने आज की कथा में गणपति विवाह का अत्यंत माधुर्यपूर्ण वर्णन किया। दीदी जी की प्रभावशाली शैली का ही कमाल था कि कथा के दौरान पंडाल में उपस्थित भक्तजन भाव विभोर हो गए। कथा व्यास दीदी ने इसी क्रम में त्रिपुरासुर और तारकासुर के वध की घटना का भी उल्लेख किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि जगत को अत्याचार और अन्याय से बचाने के लिए इन असुरों का अंत अत्यंत अनिवार्य हो गया था। आज की कथा के माधुर्य से भक्तगण ओतप्रोत हो गए। आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से आज शिवमहापुराण की कथा में चंद्रपाल यादव,कैलाश यादव,रामकुमार यादव,रामगोपाल दीक्षित ,शंकरलाल मिश्रा,लक्ष्मीनारायण संज्ञा,सरंक्षक पंडित राहुल दीक्षित संयोजक मनु महाराज उपाचार्य प्रतीक तिवारी ,हर्षवर्धन मिश्रा, मीनाक्षी मिश्रा, कीर्ति तिवारी,गोविंद तिवारी,कार्तिक तिवारी,शिवनारायण उपध्याय, पं अटल शास्त्री, माया इंदु तिवारी,चंद्रेश दुबे,सरिता दुबे,अंकित दुबे,अनिल तिवारी ,संगीता मैडम,अमर मिश्रा,अरविंद यादव की विशेष उपस्थिति व सहयोग रहा।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page