दहेज के लिये प्रताडित करने वाले पति एवं सास,ससुर के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

जबलपुर दर्पण पाटन ब्यूरो। श्रीमती आरती चक्रवर्ती उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम पड़रिया सहसन ने पाटन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी शादी दमोह जिले के राजा पटना गांव के सुरेन्द्र चक्रवर्ती से हिन्दू रीति रिवाज से हुयी थी शादी में उसके पिता ने गृहस्थी का सामान दिया था शादी के लगभग 5-6 माह बाद से पति घरेलू बातों को लेकर उससे विवाद करने लगा एवं दहेज में मायके से गाड़ी के लिये 50 हजार रूपये लाने की कहने लगा।
यह बात मायके में बतायी तो उसके पिता एवं बड़ी बहन ससुराल आकर पति एवं सास फूला बाई ,ससुर दुर्जन चक्रवर्ती को समझाये तो पिताजी एवं बहन के सामने कुछ नहीं बोले, कुछ समय फिर से दहेज की मांग करते हुये मारपीट करने लगे पति एवं सास ससुर बोले कि मायके से 50 हजार रूपये मोटर सायकल के लेकर आओ तभी तुम्हे रखेंगे उसने घटना की बात अपने मायके में बतायी, पिता के साथ मायके आ गयी है। रिपेार्ट पर धारा 498 ए, 34 भादवि एवं 3, 4 दहेज अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।



