जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
शेष आनंद अग्रवाल जिला अध्यक्ष एवं उत्तमराव प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्ति


जबलपुर दर्पण। विकलांग जनों पर हो अत्याचारों को रोकने व उनके अधिकारों को दिलवाने के उद्देश्य से गठित विकलांग बल के मध्य प्रदेश राज्य प्रभारी हेमंत सिंह कुशवाहा ने शहर के वरिष्ठ सदस्य शेष आनंद अग्रवाल को जबलपुर जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है तथा उत्तमराव को मध्य प्रदेश मीडिया प्रभारी के रूप में नियुक्त किया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शेष आनंद अग्रवाल एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी उत्तमराव ने जानकारी देते हुए बताया कि विकलांग बल को मजबूत करने के लिए हम तन मन धन के साथ संगठन को ऊपर ले जाने का प्रयास करेंगे।



