शहपुरा के लाइब्रेरी में संपन्न हुआ विचार मंथन कार्यक्रम

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के जनपद पंचायत शहपुरा में ज्ञानमंथन लाइब्रेरी में रविवार को विचार मंथन कार्यक्रम का आयोजन किया, जहां क्षेत्र के युवाओं ने हिस्सा लिया। गौरतलब है कि क्षेत्र के लोंगो के बौद्धिक विकास के लिए ज्ञान मंथन लाइब्रेरी हर रविवार को दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक एक खुला मंच उपलब्ध करवाता है, जहां युवा साथी अपना विचार साझा करते हुए परिचर्चा कर सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान वैश्विक, राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर गहन चर्चा किया जा रहा है, साथ ही वर्तमान समय मे तनाव मुक्त होकर कैसे काम करें विषय पर परिचर्चाएं की जाती है, परिचर्चा के दौरान कई विसंगतियां भी निकल कर सामने आ रही है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम जनों के बीच बौध्दिक छमता को बढ़ाना और तनाव मुक्त जीवन जीने कि कला सिखाना है।



