खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशराजनीति दर्पण

राजनीति में सब चलता है: भाजपा पार्षदों की शपथ समारोह में महापौर सहित पहुंचे कांग्रेसी विधायक

जबलपुर दर्पण नप्र। भाजपा के सभी निर्वाचित 44 पार्षद को नगर निगम परिसर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मंचासीन जिले के प्रभारी मंत्री गोपाल भार्गव,सासंद राकेश सिंह,विधायक अशोक रोहाणी सहित पूर्व मेयर सदानंद गोडबोले व डॉ स्वाति गोडबोले मंचासीन रहे। साथ ही जिस तरह से भाजपा पार्षद ने कांग्रेस के शपथ ग्रहण समारोह का बहिष्कार करते हुए कार्यक्रम में शपथ ग्रहण  नही की थी, लेकिन आज कांग्रेस ने शालीनता का परिचय देते हुए भाजपा द्वारा आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शहर के प्रथम नागरिक महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू सहित जिले से कांग्रेस विधायक विनय सक्सेना तरूण भनोट,बरगी से विधायक संजय यादव पहुंचकर सभी को चौका दिया साथ ही दलगत राजनीति से ऊपर उठकर शालीनता का परिचय दिया

भाजपा के सभी 44 पार्षदों को कलेक्टर डॉ इलैयाराजा टी ने शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा कि राजनीति की पहली सीढ़ी पार्षद होकर जाती है। आगे कहा की कांग्रेस ने बड़ा दिल दिखाया भले ही मेयर के शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा पार्षद नहीं पहुंचे, लेकिन मेयर जगत बहादुर सिंह अन्नू सहित विधायक विनय सक्सेना, संजय यादव व तरुण भनोत ने कार्यक्रम में पहुंचकर सभी पार्षदों को बधाई दी। दलगत राजनीति से ऊपर उठकर शहर विकास के उद्देश्य को लेकर,सभी को साथ लेकर चलने का संदेश दिया है।
शपथ ग्रहण समारोह में मंच पर धर्माचार्यो स्वामी अखिलेश्वरानंद, स्वामी गिरीशानंद,मुकुंददास महाराज,पगलानंद महाराज, चैतन्यानंद महाराज सहित अनेक संतगण उपस्थित हुए। भाजपा पार्षदों ने सभी का स्वागत किया।

बड़ी संख्या में भाजपा नेता-कार्यकर्ता और पार्षदों के परिजन शपथ समारोह में मौजूद थे। कार्यक्रम स्थल पर पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लगाई थी। मेयर जगत बहादुर अन्नू ने कहा कि अब हम भाजपा-कांग्रेस नहीं हैं,अब हम एक परिवार हैं। शहर का विकास करने के लिए हमें एक होकर काम करना पड़ेगा। नालों का एक बूंद पानी भी नर्मदा में न मिले इसके लिए हम सबको मिलकर काम करना पड़ेगा। इस अवसर पर सांसद राकेश सिंह ने कहा कि मैं अन्नू भाई को विश्वास दिलाता हूं कि शहर के विकास में केंद्र सरकार और राज्य सरकार पूरा सहयोग करेंगी। उन्होंने कहा कि शहर के विकास में कोई अड़ंगा नहीं आने दिया जाएगा में आपसे वादा करता हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page