अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

अज्ञात व्यक्ति द्वारा 66 वर्षीय वृद्ध महिला की हत्या:आरोपियों की सरगर्मी से तलाश जारी

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। मदनमहल थाना प्रभारी नीरज वर्मा से मिली जानकारी अनुसारकालीमठ रोड राम मंदिर के सामने एक महिला की मृत्यु होने की सूचना पर पहुंची पुलिस को अनिल कुमार अविद्रा मदनमहल ने बताया कि वह श्रीमति केशर बाई चौकसे उम्र 66 वर्ष के मकान मे लगभग 6 माह से किराये से रह रहा है वहीं और भी किरायेदार रहते हेै उसके घर में जेट पम्प की बटन मकान मालिक के यहां लगी थी उसने दरवाजा खटखटाया कोई आवाज नहीं आई, आसपास के लोगों भी आ गए उढ़के हुये दरवाजे को खोलकर देखा टीव्ही चालू थी अंदर जाकर देखा आलमारी खुली थी और कपड़े पलंग पर बिखरे पड़े थे किचिन में देखा तो केशर बाई मृत अवस्था में खून से लथपथ पड़ी थीं दोनों पैर बिजली के तार से तथा दोनों हाथ नायलॉन की रस्सियों से बंधे थे एवं चेहरा चादर तकिया एवं रजाई से ढका था।

घटना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया,नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली प्रभात शुक्ला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा स्वयं मौके पर पहुंचे। पंचनामा कार्यवाही कर, शव निरीक्षण दौरान मृतिका के सिर, आंख के ऊपर,नाक के पास एवं ललाट पर चोट आने से काफी खून निकला था शव खून से लथपथ पाया गया। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा किसी ठोस वस्तु से चोट पहुंचाकर केशर बाई चौकसे की हत्या करना पाये जाने पर शव को पीएम के लिए भिजवाते हुये धारा 302 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण विवेचना में लिया गया। आरोपियों की तलाश सरगर्मी से की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page