अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
वॉक करते वक्त वृद्ध महिला के गले से सोने की चेन एवं पर्स लूटने वाले लुटेरों की तलाश में जुटी पुलिस

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। श्रीमती सरोज शर्मा उम्र 66 वर्ष निवासी आदित्य कालोनी रामपुर ने ग्वारीघाट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह प्रतिदिन अपने घर से अकेले वॉक करने जाती है। शाम 6 बजे वॉक करने अकेले गयी थी, गले में सोने की चैन लॉकेट वाली वजनी लगभग 15 ग्राम पहनी थी एवं मोबाइल रखने वाले पर्स को कंधे में टांगे हुयी थी पर्स में फुटकर 500 रूपये रखे थी।
वॉक करते समय पीछे से बाईक में 2 लड़के आये पीेछे बैठे लड़के ने उसके सोने की चैन एवं पर्स छीन लिये धक्का लगने के कारण वह रोड पर गिर गई थी, दोनो लड़को की उम्र लगभग 20-25 वर्ष होगी रिपोर्ट पर धारा 392, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।



