जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री ने की नारी तू नारायणी मिशन के कार्यो की सराहना

जबलपुर दर्पण। प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने नारी तू नारायणी मिशन के कार्यो की सराहना की। नारी तू नारायणी मिशन के अध्यक्ष नवनीत तिवारी एवं मिशन के सदस्यों द्वारा लगातार प्रदेश भर में महिला सशक्तिकरण के लिए अनेकों कार्य किए गए हैं। और पत्र के माध्यम से सन्देश देते हुए मिशन के कार्यो की प्रशंसा की। और मिशन के उज्जवल भविष्य की कामना भी की। संस्कारधानी में नारी तू नारायणी मिशन द्वारा बेटियों के हित में किये गए कार्य सराहनीय एवं प्रशंसनीय है।
जबलपुर में मिशन द्वारा बालिकाओं का जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। वही बात की जाये तो हमारे प्रदेश की बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटो से कम नही है।चाहे वह खेल का मैदान हो,पुलिस, सेना या हवाई सेवा हो, हर क्षेत्र में बेटियां प्रदेश और देश का नाम रोशन कर रही है, इन्ही सब कारणों से राज्य सरकार द्वारा बेटियों की रक्षा, संरक्षण और अच्छी शिक्षा प्रदान करने के लिए लाड़ली लक्ष्मी योजना,सामुहिक कन्या विवाह सहित बेटियों को मेडिकल और विज्ञान के महाविद्यालयो में प्रवेश के लिए पूरी फीस भरने जैसे कदम उठाये जा रहे है।
जबलपुर एवं आस-पास के जिलों में नारी तू नारायणी मिशन द्वारा कन्या पूजन, भ्रूण और बाल विवाह की रोकथाम के लिए सराहनीय प्रयास किये जा रहे है। संस्था द्वारा किये जा रहे बालिकाओं के जन्मोत्सव कार्यक्रम का आरंभ पौधा रोपण कर किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page