जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

संस्कृत सप्ताह पर हुए विविध आयोजन

जबलपुर दर्पण। संस्कृत भाषा सम्पूर्ण भारतीय संस्कृति की मूलाधार है, इस भारतीय सभ्यता को संस्कृत भाषा के द्वारा ही अक्षुण्ण बनाया जा सकता है। सम्पूर्ण धार्मिक ग्रन्थ वेद, पुराण, व शास्त्र सभी संस्कृत भाषा में ही उपलब्ध है, उनमें निहित ज्ञान बिना संस्कृत ज्ञान के संभव नहीं । इसी भाव से ओतप्रोत पूज्य नरसिंह पीठाधीश्वर नरसिंह मंदिर गीता धाम के संरक्षक डॉ नरसिंह दास जी महाराज संस्कृत सप्ताह सत्र की प्रसंशा करते हुए संस्कृत भाषा के संरक्षण व संवर्धन हेतु स्वामी जी द्वारा ही संचालित श्रीरामचन्द्र वेद वेदाङ्ग संस्कृत विद्यापीठ गीताधाम के समस्त संस्कृत शिक्षकों व संस्कृत छात्रों को पूज्य महाराज श्री प्रोत्साहित करते हुए संस्कृत सप्ताह को मनाने की प्रेरणा प्रदान की। सभी को तिलक लगा कर संस्कृत सप्ताह की शुभकामना दी गई। संस्कृत भाषा व उसके महत्व के बारे मे बताया गया तथा संस्कृत गीत का आयोजन किया गया। संस्कृतम् किमर्थम आवश्यकम इस पर व्याख्यान दिया गया। यहां संस्कृत सप्ताह सत्र महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के तत्वावधान में प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी आयोजित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page