66 वर्षीय वृद्ध महिला की अंधी हत्या का खुलासा: किराएदार ने हत्या की साजिश रचकर,दिया वारदात को अंजाम
जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। मदनमहल थाना अंतर्गत राम मंदिर के सामने 66 वर्षीय महिला की मृत्यु होने की सूचना पर पहुंची पुलिस को अनिल कुमार अविद्रा ने बताया कि वह श्रीमति केशर बाई चौकसे उम्र 66 वर्ष के मकान मे किराये से रहता हूं।पानी न होने की वजह से मोटर की बटन चालू करने मकान मालिक का दरवाजा खटखटाया आवाज नहीं आने पर आसपास के लोगों को बताया उढ़के हुये दरवाजे को खोलकर देखा टीव्ही चालू थी सारा सामान बिखरा पड़ा था दूसरे कमरे में केशर बाई मृत अवस्था में खून से लथपथ पड़ी थीं दोनों पैर तार से तथा दोनों हाथ नायलॉन की रस्सियों से बंधे थे।
घटना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया,जांच के दौरान घटना स्थल पर मिले भौतिक एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर संदेही देवी प्रसाद पटेल उर्फ आकाश पटेल उर्फ छोटू पिता राजकुमार पटेल उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम राठी तहसील लखनादौन जिला सिवनी एवं दीपक पटेल पिता कमलेश पटेल उम्र 25 वर्ष पता ग्राम राठी, धूमा तहसील लखनादौन जिला सिवनी को अभिरक्षा में लेकर दोनों से सघन पूछताछ की गयी आरोपियों ने बताया देवी प्रसाद उर्फ आकाश पटेल मृतिका के मकान में किराये से रहता था,आकाश कोे इस दौरान पूरी जानकारी मिल गई थी कि श्रीमति केशरवाई अकेली रहती है,जेवर एवं रुपये पैसे है,इसलिये मकान खाली करने के बाद चोरी करने की नियत से अपने साथी दीपक पटैल को साथ लेकर श्रीमति केशरबाई से मिलने आया दीपक पटैल को कमरा दिखाने के बहाने घर के अंदर ले गया और केशर बाई से कीमती सामान देने के लिये बोलने पर अपने बचाव में शोर मचाने लगी तभी हथौडी से केशर बाई के सिर पर हमला कर दिया एव मुह में कपडा ठूंसकर उसे नियंत्रित करने का प्रयास किया फिर कमरे में किनारे ले जाकर पटककर दोनो हाथ व पैर किचिन में रखी रस्सी एवं बिजली के तार से बांध दिये एवं आलमारी में रखे जेवर एवं नगदी लेकर भाग गये थे,घबराहट में पहने हुये गहने उतारकर नही ले जा पाये। आरोपियेां की निशादेही पर चुराये हुये नगदी,जेवर तथा घटना में प्रयुक्त हथौडी, बाईक जे.के.14 एफ 7592 जप्त करआरोपियों को प्रकरण मे विधिवत गिरफ्तार करते हुये मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।



