जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

संस्कार भारती के द्वारा 15 अगस्त को एक साथ होगा वंदे मातरम का गान

जबलपुर दर्पण। संस्कार भारती संस्था के द्वारा पूरे भारतवर्ष में हजारों जगह 15 अगस्त सुबह 6:30 बजे एक साथ वंदे मातरम गान का आयोजन किया है संस्कार भारती के महामंत्री संजय सागर सेन द्वारा बताया गया कि स्वतंत्र भारत के प्रथम सूर्योदय पर आकाशवाणी से प्रातः 6:30 बजे 15 अगस्त 1947 को पंडित ओमकारनाथ ठाकुर ने अपने स्वरों द्वारा बंकिमचंद चट्टोपाध्याय द्वारा रचित पूर्ण
वंदे मातरम् का गान किया गया था इन अविस्मरणीय क्षणों के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर संस्कार भारती जबलपुर द्वारा 15 अगस्त 2022 दिन सोमवार को प्रातः 6:30 बजे जानकी रमण महाविद्यालय आगा चौक में संस्कार भारती की संयोजना में संयोजक डॉ अभिजात कृष्ण त्रिपाठी एवं जबलपुर की विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से सामूहिक वंदे मातरम् गान का आयोजन किया जा रहा है अतः जबलपुर की अन्य संस्थाओं से आग्रह है कि हम सब मिलकर अमृत महोत्सव के इस पावन पुनीत पर्व में सम्मिलित होकर इसे अविस्मरणीय एवं अद्वितीय बनाएं , संस्कार भारती के अध्यक्ष माला सिंह , प्रभात दुबे ,राजेश खरे ,विजय श्री, मिश्र, राकेश पाठक, मदन पटेल, नवनीत श्रीवास्तव, रवि सोनी ,सी पी वैश्य आशा रिछारिया आदि ने आप सभी की उपस्थिति का आग्रह किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page