खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

बड़ेरिया मेट्रो प्राइम हॉस्पिटल में आजादी की 75 वी वर्षगांठ पर देश का मानचित्र,मानव श्रृंखला से बनाकर मनाया आजादी जश्न

जबलपुर दर्पण नप्र। मेट्रो प्राइम हॉस्पिटल एव रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा आजादी की 75 वी वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित अमृत महोत्सव के मौके पर पूरे देश में उत्सव जैसा माहौल है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। जिसमें हर घर तिरंगा फहराने का संदेश दिया जा रहा है। अमृत महोत्सव के मौके जिले के दमोह नाका स्थित बड़ेरिया मेट्रो प्राइम एव ग्लोबल कॉलेज में आजादी की 75 वी वर्षगांठ पर देश का मानचित्र, मानव श्रृंखला से बनाकर आजादी का उत्सव बड़ी धूम धाम से मनाया गया।

कार्यक्रम में रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष एव कलेक्टर डॉ इलैया राजा टी मुख्य अतिथि एव कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ संजय मिश्रा क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य सेवाएं व सीएमएचओ जबलपुर और कार्यक्रम के आयोजक सौरव बड़ेरिया के साथ साथ शहर के युवा और गणमान्य नागरिकों एव मरीजों के परिजन शामिल रहे। देश की अखंडता और एकता को बनाए रखने के लिए सभी ने संकल्प लिया। आजादी के अमृत महोत्सव पर घर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा बड़ेरिया मेट्रो प्राइम हॉस्पिटल में मानव श्रृंखला बनाकर मोमबत्ती जलाकर प्रकाश किया गया साथ ही आतिशबाजी करके राष्ट्रीय गान के बाद सभी को झंडा वितरण कर कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर ग्लोबल इंजीनियरिंग,मैनेजमेंट,नर्सिंग कॉलेज का स्टाफ उपस्थित रहा।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page