जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के एमडी शक्तिभवन में करेंगे ध्वजारोहण

जबलपुर दर्पण। मध्यप्रदेश की विद्युत कंपनियों के मुख्यालय शक्ति‍भवन में आज़ादी के अमृत महोत्सव व स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक अनय द्विवेदी शक्तिसभवन में प्रात: 9.00 बजे ध्वजारोहण करेंगे। इस अवसर पर मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के प्रबंध संचालक श्री मनजीत सिंह, मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध संचालक सुनील तिवारी, एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी के मुख्य महाप्रबंधक मानव संसाधन व प्रशासन राजीव गुप्ता सहित विद्युत कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारीव कार्मिकउपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सुरक्षा सैनिकों की परेड का निरीक्षण करेंगे और सुरक्षा दल का बैंड दल राष्ट्रीय धुनों को प्रस्तुत करेगा। उत्कृष्ट कार्यनिष्पत्ति के लिए एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड, मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड एवंमध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड के अभ‍ियंताओं व कार्मिकों को पुरस्कृत किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page