डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश
खबर प्रकाशन के बाद कृषि विभाग द्वारा बांटा गया किसानों को बीज


क्षेत्रीय किसानों को बीज ना मिलने से दफ्तरों के काट रहे थे चक्कर।
डिंडोरी दर्पण ब्यूरो। जिले के अमरपुर जनपद अंतर्गत कृषि कार्यालय से क्षेत्र के किसानों को बीज ना मिल पाने से काफी परेशानी हो रही थी, पिछले तीन-चार दिनों से क्षेत्रीय किसान दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर थे। समस्या को देखते हुए दैनिक जबलपुर दर्पण अखबार ने पिछले अंक में किसानों को नहीं किया जा रहा बीज का वितरण, दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। मामले को संज्ञान में लेते हुए कृषि विभाग के कर्मचारियों द्वारा कल शनिवार को बीज का वितरण किया गया, किसानों को कृषि कार्यालय से बीज मिलने के बाद जबलपुर दर्पण अखबार को धन्यवाद दिया है।



