जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

पमरे के कोटा मंडल के भरतपुर रेलवे स्टेशन पर वीडियो निगरानी प्रारंभ

जबलपुर। पश्चिम मध्य रेलवे ने रेलटेल के सहयोग से मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी पमरे जबलपुर, श्रीमती प्रियंका दीक्षित ने बताया कि कोटा मंडल के भरतपुर रेलवे स्टेशन में यात्रियों की संरक्षा और सुरक्षा में सार्थक पहल एवं सुधार के लिए इंटरनेट प्रोटोकॉल आधारित वीडियो निगरानी प्रणाली (वीएसएस), 31 अगस्त को प्रारंभ किया गया है।
इस वीडियो निगरानी प्रणाली के द्वारा पूरे स्टेशन एवं स्टेशन के सरकुलेटिंग एरिया की माॅनीटरिंग की जा रही है । इस वीएसएस सिस्टम में दो स्वचालित घूमने एवं जूम करने वाले कैमरेए चार डोम कैमरे के साथ कुल 20 क्लोज सर्किट टेलीविजन (ब्ब्ज्ट) कैमरे स्टेशन के विभिन्न स्थानों पर लगाए गए हैं। इन कैमरों के वीडियो को देखने हेतु रेलवे सुरक्षा बल (त्च्थ्) को कम्प्यूटर सिस्टम के साथ 55 इंच के दो एलसीडी मॉनिटर प्रदान किए गये है। यह कार्य निर्भया फंड का उपयोग करते हुए किया गया है। यह वीएसएस सिस्टम 30 दिनों के बैकअप स्टोरेज क्षमता के साथ उपलब्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page