जिला प्रशासन अपने ही कर्मचारियों को राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ाने में नाकाम:पाटन जनपद में फहराया उल्टा राष्ट्रीय ध्वज
जिला पंचायत सीईओ ने नोटिस जारी कर मांगा:पाटन जनपद सीईओ से जवाब
जबलपुर दर्पण पाटन ब्यूरो। आजादी की 75 वर्षगांठ के उपलक्ष्य में केंद्र सरकार द्वारा आयोजित अमृत महोत्सव काल मे राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन अपने ही कर्मचारियों को राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ाने में नाकाम रही है। ताजा मामला जिले की पाटन तहसील की जनपद पंचायत पाटन से आ रहा है जहा अधिकारियों की लापरवाही के चलते 15 अगस्त के मौके पर उल्टा झंडा फहराने से हडकम मंच गया अनंफनन में अपनी गलती का सुधार करते हुए राष्ट्रीय ध्वज को सीधा कर केसरिया रंग ऊपर और हरा रंग नीचे साईड पर करके ध्वज फहराया गया, लेकिन जब तक बहुत देर हो चुकी थी सोसल मीडिया पर विडियो वायरल हो गया।
जब इस संबंध में एसडीएम पाटन शाहिद खान से बात करने की कोशिश की गई तो उनका मोबाईल नही उठा फिर इसी संबंध में तहसीलदार पाटन प्रमोद चतुर्वेदी से बात की गई तो उनका कहना था कि इस बारे में बात करने में सक्षम अधिकारी नही हू।
चुकी मामला बेहद गंभीर होने के कारण जिला कलेक्टर डॉ इलैया राजा टी से पाटन ब्यूरो राजेश सिंह ने बात की तो उनका कहना था कि ध्वज फहराने वाली राड में कुछ परेशानी थी जिससे ध्वज फहराने में दिक्कत हुई मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पंचायत सीईओ ने पाटन जनपद सीईओ को नोटिस जारी करके जवाब मांगा है। अब सवाल यह उठता है ध्वज फहराने वाली राड में कुछ प्रोब्लम होने से राष्ट्रीय ध्वज का केसरिया रंग और हरा रंग ऊपर नीचे कैसे हो सकता है। खैर अब देखना होगा पाटन जनपद पंचायत की लापरवाही को जिला प्रशासन कितनी गंभीरता से लेकर कार्यवाही करता है।



