मध्य प्रदेश

आबकारी वृत्त सिहोरा मैं आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया

आबकारी वृत्त सिहोरा मैं आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया

जबलपुर दर्पण संवाददाता ओमप्रकाश साहू–आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में आबकारी वृत्त सिहोरा में प्रभारी अधिकारी जिनेंद्र कुमार जैन के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। अनुविभाग स्तरीय कार्यक्रम में सिहोरा के अरुणाम घोष स्टेडियम में आबकारी मुख्य आरक्षक  नेक लाल बागरी को उत्कृष्ट कार्य के लिए  पुरस्कृत किया गया। साथ ही जिला स्तरीय कार्यक्रम में  गोपाल भार्गव मंत्री मध्य प्रदेश शासन के द्वारा आबकारी वृत्त सिहोरा के प्रभारी अधिकारी  जिनेंद्र कुमार जैन को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

मध्य प्रदेश शासन के द्वारा चलाए जा रहे अंकुर अभियान के तहत आबकारी कार्यालय सिहोरा के द्वारा 50 वृक्षों का रोपण किया गया। जिसमें आम, जामुन, कटहल, अमरूद, अशोक, नींबू, मीठी नीम आदि के पौधे रोपित किए गए। इस मौके पर आबकारी वृत्त सिहोरा के समस्त स्टाफ सतीश कुमार खमपरिया, संतलाल मरावी, फूल सिंह एटिया, अशोक सिंह बघेल एवं अमिता केसरवानी उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page