जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

सेवा सहकारी समिति मझगवां लाॅक

किसान हो रहे परेशान

जबलपुर दर्पण सिहोरा ब्यूरो रमेश बर्मन

भारतीय किसान संघ मध्य प्रदेश विकासखंड सिहोरा के किसानों ने नायब तहसीलदार राहुल मेश्राम को ज्ञापन सौंपा । ज्ञापन सौंपते हुए प्रशासनिक अधिकारी को किसानों ने जानकारी देते हुए बताया कि सिहोरा तहसील के अंतर्गत सेवा सहकारी समिति मझगवां को लॉक कर दिया है। जिस कारण खरीफ फसल के लिए खाद बीज किसानों को उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। किसानों के लिए सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि, किसानों की खरीफ व रबी फसल की कर्जे की राशि सेवा सहकारी समिति में जमा कर ली गई है । इसके बाद सेवा सहकारी समिति मझगवां को लॉक कर दिया गया है। सेवा सहकारी समिति मझगवां बंद होने के बाद खरीफ की फसल में धान, खाद, बीज, किसानों को नहीं मिलने से किसान करीब तीन माह से परेशान हो रहे हैं। सेवा सहकारी समिति मझगवां के अंतर्गत मझगवां ,भटली , सिंघुली, जौली, बुढ़री, विनोबानगर, खितौला, सहित दर्जनों गांव के करीब हजारों किसान, किसानी कार्य को लेकर बड़े परेशान हैं । शासन प्रशासन से किसानों ने मांग किया है कि एक सप्ताह के अंदर सेवा सहकारी समिति मझगवां का लाॅक खुलवा दिया जाए, ताकि किसानों को आने वाली रवि की फसल के लिए आसानी से खाद बीज किसानों को उपलब्ध हो सके। ज्ञापन कार्यक्रम में भारतीय किसान संघ अध्यक्ष सुरेश पटेल, उपाध्यक्ष जयराम पटेल, मंत्री प्रवीण पांडे , सचिव प्रदोष पटेल, नरेश गौतम, रघुनाथ पटेल, जागेश्वर पटेल, राजाराम पटेल, मोहन विश्वकर्मा, नर्मदा पटेल, जितेंद्र पटेल, मुन्ना पटेल, रमेश पटेल, संजय पटेल, अनिल पटेल, अखिलेश पटेल, आदि भारतीय किसान संघ के सदस्यों ने सेवा सहकारी समिति मझगवां को लॉक खुलवाने की मांग की है ।

नायब तहसीलदार सिहोरा राहुल मिश्राम ने बताया कि शुक्रवार को भारतीय किसान संघ सिहोरा के द्वारा ज्ञापन सौंपा गया था। हमने ज्ञापन की लिखित मांगों को जिला के बड़े अधिकारियों तक जानकारी पहुंचा दिया है। जिला के बड़े अधिकारियों का जो निर्णय हो वही सर्वोपरि माना जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page