अंकुर दुबे विश्व मानवता संघ के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

जबलपुर दर्पण ब्यूरो
“विश्व मानवता संघ” के अध्यक्ष देवेंद्र शुक्ला ने ‘भारतीय संपूर्ण क्रांतिकारी पार्टी’ नई दिल्ली के राष्ट्रीय महासचिव एडवोकेट एपी सिंह की उपस्थिति में अंकुर दुबे को विश्व मानवता संघ के युवा मोर्चा का “प्रदेश अध्यक्ष” नियुक्त किया यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी इस प्रोग्राम में विश्व मानवता संघ के अध्यक्ष देवेंद्र शुक्ला ने कहा आज अपना देश जिस रास्ते पर चल रहा है उस रास्ते का भविष्य निश्चित ही अंधकारमय है हमारे देश के सारे नेता और राजनीतिक पार्टिया सिर्फ चुनाव जीतने और सत्ता में कैसे आया जाय केवल इस ओर ही सोच रही हैं , कोई भी ये नहीं सोच रहा देश का भविष्य और आनेवाली पीढ़ी का भविष्य कैसे सुरक्षित हो , कैसे या सभी जाति और धर्म के लोग मिलजुलकर रहे और देश में एकता और अखंडता लाकर देश का भविष्य सुरक्षित करे । आज जो धर्म को लेकर आपसी मतभेद लाकर देश को बाटा जा रहा उससे निश्चित ही देश के अंदर ही दुश्मन तैयार हो रहे है जो भविष्य में खूनी लड़ाई में तब्दील होने वाली है , मानव धर्म, के मल्य समाप्त होते जा रहें है यदि सभी भारतीयों पर एक से नियम न लगाए गए तो सब अपने अपने धर्म के प्रचार-प्रसार में लगे रहेंगे ।सभी नागरिकों को एक सा सम्मान मिलेगा और एक ही नियमो से बंधे रहेंगे तो ही उनके अंदर डर की भावना समाप्त होगी ।अभी एक दूसरे से स्पर्धा में लगे हैं और अपने समूह को ताकतवर बनाने में दुसरे को बर्बाद करने की सोच रहे हैं । सरकार केवल टैक्स वसूलने में लगी है , काला धन बोलकर व्यापारियों का मूलधन कब्जे में कर रही है, जबकि कला धन वो होता है जिसमे मूलधन की बिलकुल भी मात्रा न हो । भ्रष्टाचार, बेरोजगारी ,महगाई , प्रदूषण , बलात्कार , अपराध , इस ओर कोई ठोस कदम उठाते हुए सरकार दिखाई नहीं दे रही है। अत: विश्व मानवता संघ के सभी सदस्यों ने फैसला किया है कि देश में जनता के बीच मानवता की भावना लाने का संपूर्ण प्रयास करेंगे साथ ही सरकार की गलत नीतियों का भी विरोध करते रहेंगे । विश्व मानवता संघ के युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अंकुर दुबे की नियुक्ति के प्रोग्राम में सभी सदस्यगण नवीन स्वामी,भरत गुप्ता,अंशुल दुबे, दीपक शुक्ला, शिवम सेन, रवि शंकर गर्ग,प्रलय राय आदि शामिल हुए।



