अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

फोनपे पर कैश बैक ऑफर का झांसा देकर खाते से उड़ाए 12 हजार रूपये:धोखाधडी का प्रकरण दर्ज

जबलपुर दर्पण पाटन ब्यूरो। अंजली चौहान निवासी ग्राम मिड़की कटंगी ने लिखित शिकायत की कि उसके पास फोन पे कस्टमर केयर से कॉल आया कि आपकेा केश बैक ऑफर मिला है। आपको 2 हजार की तीन ट्रांजेक्सन करना होगा तो उसने 6 हजार पे किये तत्पश्चात केश बैक न मिलने पर उसने फोन पे कस्टमर केयर मोबाइल नम्बर पर कॉल किया उन्होंने पुनः उससे 2 हजार के तीन ट्रांजेक्शन करवाये जिससे उसके खाते से 12 हजार रूपये चले गये है।

शिकायत की जांच उपरांत अज्ञात व्यक्ति द्वारा कॉल कर कैश बैक ऑफर का झांसा देकर 12 हजार रूपये धोखाधड़ी कर खाताधारक आलोक कुमार दास निवासी मुरादपुर बिहार के फीनो पेमेंट बैंक की ब्रांच मुरादपुर बांका बिहार के बचत खाता में 12 हजार रूपये मांगना पाये जाने से मोबाइल के अज्ञात धारक एवं आलोक कुमार दास के विरूद्ध धारा 420 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page