हिरण नदी के छीपाघाट से बहे व्यक्ति का:कुटरी घाट में मिला शव
जबलपुर दर्पण पाटन ब्यूरो। बेलखेड़ा थाना अंतर्गत हिरण नदी के कुटरी घाट में किसी अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। बेलखेड़ा थाना प्रभारी विजय आंभरे से मिली जानकारी अनुसार रोशन पटेल निवासी पाटन दो दिनों से लापता था जिसकी गुमशुदी की रिपोर्ट पाटन थाने में दर्ज थी उक्त व्यक्ति हिरण नदी के छीपाघाट से लापता हुआ था ऐसी संभावना जताई जा रही थी की वह नदी के तेज बहाव के कारण बह गया होगा,आज सुबह ग्रामीणों से सूचना मिली की कुटरी घाट पर किसी अज्ञात व्यक्ति का शव बह कर आ रहा है। सूचना मिलते है तत्काल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर नदी से शव को बाहर निकाला गया एव मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दी गई शव का पंचनामा कार्यवाही कर पीएम के लिए नटवारा शासकीय उप स्वास्थ्य केंद्र भेजकर उक्त प्रकरण की जांच की जा रही हैं।



