जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
बच्चे बने श्री कृष्ण एवं राधा रानी


जबलपुर दर्पण। श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व के एक दिन पहले दिन गुरुवार को सभी स्कूली छात्र-छात्राओ ने श्री कृष्ण एवं राधा रानी की वेशभूषा में स्कूल गए और कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया। दैनिक समाचार पत्र जबलपुर दर्पण के उप संपादक आशीष जैन एवं दिशा जैन के बच्चे अशोका हॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल श्री कृष्ण एवं राधा रानी बनकर गए। पुत्र अंश जैन श्री कृष्ण और पुत्री सिद्धि जैन राधा रानी की बनकर स्कूल गए। सभी स्कूली बच्चे भी वेशभूषा में आए। सभी ने मिलकर कृष्ण जन्माष्टमी पर्व सामूहिक रूप से मनाया।



