जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
राज्यपाल ने की कलेक्टर की प्रशंसा

जबलपुर दर्पण। सशस्त्र सेना झंडा दिवस 2019 में लक्ष्य से अधिक धनराशि संग्रहित करने में सराहनीय योगदान के लिये राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कलेक्टर जबलपुर की प्रशंसा की है। राज्यपाल की ओर से भेजा गया प्रशंसा पत्र आज कलेक्टर कर्मवीर शर्मा को जिला सैनिक कल्याण अधिकारी द्वारा सौंपा गया। सशस्त्र सेना झंडा दिवस 2019 में जबलपुर जिले में 11 लाख 60 हजार रुपये के लक्ष्य के विरुद्ध 16 लाख 68 हजार 647 रुपये की राशि एकत्र की गई थी।



