जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने एयर इंडिया एक्सप्रेस के उच्च अधिकारियों से की मुलाका

जबलपुर दर्पण। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने दिल्ली में एयर इंडिया एक्सप्रेस के चीफ कमर्शियल ऑफिसर अंकुर गर्ग और वाइस प्रेसिडेंट नेटवर्क प्लानिंग शशि कुमार चेटिया से मुलाकात की और जबलपुर से नई उड़ानों की शुरुआत के लिए विस्तार से चर्चा की। मंत्री सिंह ने उन्हें जबलपुर में हवाई सेवाओं की उपयोगिता और आवश्यकताओं के बारे में जानकारी दी और इस बारे में एयर इंडिया एक्सप्रेस से उड़ानें शुरू करने का आग्रह किया।

एयर इंडिया एक्सप्रेस, जो टाटा समूह के एयर इंडिया की सहायक कंपनी है, भारत की पहली अंतरराष्ट्रीय बजट एयरलाइन मानी जाती है। यह एयरलाइन कम किराए पर बेहतर सुविधाएं प्रदान करती है और भारत में विभिन्न हबों से पॉइंट-टू-पॉइंट उड़ानें संचालित करती है।

मंत्री राकेश सिंह ने बताया कि जबलपुर, जो पर्यटन, आईटी, डिफेंस, व्यापार, और कृषि उद्योगों का प्रमुख केंद्र है, में हवाई सेवाओं की बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने यह भी कहा कि पहले भी जबलपुर से कई प्रमुख शहरों के लिए उड़ानें शुरू की गई थीं, और किसी भी एयरलाइन ने अपवादों को छोड़कर उड़ानें बंद नहीं कीं।

श्री सिंह ने बताया कि जबलपुर से दिल्ली, मुंबई, पुणे, बैंगलोर, हैदराबाद, कोलकाता, अहमदाबाद, चेन्नई, लखनऊ, और पटना जैसे प्रमुख शहरों के लिए उड़ानें शुरू करने की अपार संभावनाएं हैं। साथ ही, उन्होंने यह भी बताया कि जबलपुर का एयरपोर्ट अब अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है और वहां सभी प्रकार के विमान उतर सकते हैं।

एयर इंडिया एक्सप्रेस के अधिकारियों से चर्चा के बाद, अंकुर गर्ग ने यह आश्वासन दिया कि उनकी टीम जबलपुर आकर उड़ानों की संभावना का सर्वेक्षण करेगी, और वह खुद भी जबलपुर जाएंगे। उन्होंने कहा कि जबलपुर से उड़ानें शुरू करने पर संभावनाओं के आधार पर शीघ्र विचार किया जाएगा।

मंत्री राकेश सिंह ने एयर इंडिया एक्सप्रेस को जबलपुर से अपनी उड़ानें शुरू करने के लिए सभी प्रकार की सहायता देने का वादा किया, ताकि उड़ानों के प्रारंभ में किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page