जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम में विधायक ने बांटे प्रमाण-पत्र

जबलपुर दर्पण। राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत् आज संभाग क्रमांक 10 के गोकलपुर वार्ड में दो कार्यक्रम आयोजित किये गए, जिसमें केन्ट विधानसभा क्षेत्र के विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी के द्वारा दोनो केन्द्रों के 480 प्रशिक्षित युवाओं को प्रमाण-पत्र प्रदान किये गए। इस अवसर पर श्री रोहाणी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत शासन द्वारा गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले युवक युवतियों को निःशुल्क विभिन्न व्यवसायिक ट्रेडों में प्रशिक्षण प्रदान करने का कार्य किये जा रहे हैं जिससे युवा स्वावलंबी बन रहे हैं और समाज में स्वाभिमान के साथ अपने परिवारजनां का भरण पोषण कर रहे हैं। शासन की अतिमहात्वपूर्ण योजना की सराहना की और आज जिन बच्चों को प्रमाण-पत्र मिले हैं। इस अवसर पर रितु राजेश यादव, चन्द्रशेखर वार्ड पार्षद दामोदर सोनी, सहायक आयुक्त श्रीमती अंकिता जैन, संभागीय अधिकारी संभाग क्रमांक 10 आनंद मिश्रा एवं सिटी मिशन मैनेजर सोनिका मातेले आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page