जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

निर्माणता ही सृजनता का आधार :- रमेश चंद्र रत्न

जबलपुर दर्पण। आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव के अंतर्गत आज विश्व बंधुत्व दिवस पर ब्रह्माकुमारी संस्था की पूर्व मुख्य प्रशासिका दादी डॉ. प्रकाशमणि की 15 वीं पुण्यतिथि पर भारतीय यात्री सेवा समिति के अध्यक्ष एवं सदस्य भ्राता राम किशन, भ्राता तालूपूजा, भ्राता यतीन्द्र सिंह साथ ही एडिशनल डी.आर. एम. भ्राता दीपक कुमार, सीनियर डी.सी.एम. वी सी आर. भ्राता विश्वरंजन उपस्थित रहे।
भ्राता रमेश चंद्र जी ने दादी जी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुये कहा की मातृ शक्ति ही वास्तव में सृजनता का आधार है क्योंकि वो सहज़ ही निर्माण होती है। जिस प्रकार आज समाज अपनी दिशा को, अपने मूल्यों को भूलकर अपनी नैतिकता को समाप्त कर रहा है ऐसे समय पर ब्रह्माकुमारी संस्था के प्रयास वास्तव में प्रशंसनीय है। आपने बताया की इस संस्था का मूल मंत्र ॐ शांति जो की आत्मा का स्वधर्म है ये महामंत्र ही विश्व बंधुत्व का आधार बन सकता है। ब्रह्माकुमारी वर्षा बहन ने बताया की राजयोग परमात्मा के द्वारा सिखाई ऐसी विधा है जिसका मूल उद्येश्य है स्वयं में परिवर्तन कर विश्व परिवर्तन के संकल्प को साकार करना। संस्था विगत 86 वर्षों से लगातार ही समाज में एकता और हर व्यक्ति के जीवन में सुख शांति हो इस लक्ष्य को लेकर अग्रसर है। सभी ने राजयोग के अभ्यास किया। दादी जी को पुनः श्रद्धासुमन अर्पित करते हुये कार्यक्रम का समापन किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page