जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

आदिवासी बालक छात्रावास में खाने में निकल रहे कीड़े,बच्चों ने कर दी एसडीएम से शिकायत

जबलपुर दर्पण सिहोरा नप्र। जिले की सिहोरा तहसील के अंतर्गत अम्बेडकर भवन के वार्ड क्र 3 आदिवासी बालक छात्रावास में शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों को विगत कुछ दिनों से सब्जी, दाल में कीड़े मिलने को लेकर पीड़ित छात्र ने अनुविभागीय अधिकारी को अपनी शिकायत दी। घटना को सज्ञान में लेते हुए एसडीएम आशीष पाण्डे, तहसीलदार राकेश कुमार चौरसिया ने छात्रा वास का निरीक्षण कर खाने वाली साम्रगी को अलग कराया। वहीँ आदिवासी छात्रावास के संचालक देवेंद्र कोष्टा को उपस्थित न रहने पर दोनों ही संचालनकर्ता को फटकार लगाई। बताया जाता हैं कि इस समय आदिवासी छात्रावास में उपस्थित बालको की संख्या हरिजन 125 व आदिवासी बालक 150 बताई जा रही हैं। फिहलाल अनुविभागीय अधिकारी ने घटना को लेकर गम्भीरता से लेते हुए आदेश दिया है कि मैं स्वयं रोजाना निरीक्षण करने आया करूंगा। और जो भी कमियां हैं उसमें सुधार की जरूरत है। भविष्य में इस प्रकार से दुबारा घटना न हो उसके लिए सुधार हो उपस्थित छात्र ने मीडिया को बताया -आदिवासी बालक छात्रा वास के उपस्थित बालक अंकित चौधरी ने बताया कि तीन चार दिनों से खाने में कीड़े निकल रहे हैं। इस पर आज मैने उच्च स्तरीय अधिकारियों को अवगत करवाया। फिहलाल अधिकारियों ने जांच पड़ताल शुरू करते हुए आदेश जारी करने का निर्देश दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page