न्यायालय में दिए आवेदन का एक ही दिन में हुआ निराकरण

भूलवस गलत जाति दर्ज होने पर अनुविभागीय अधिकारी के अनमोदन में सुधार आदेश जारी
जबलपुर दर्पण सिहोरा नप्र। सिहोरा तहसील कार्यालय के न्यायालय नायब तहसीलदार (वृत्त) मझगवां तहसील सिहोरा के इस दौरान मामला क्रमांक – 127 बी-121/2022-23(1) 26/8/22 प्रकरण पेश किया गया । प्रतिवेदन के प्रकरण का अवलोकन किया गया। जिससे आवेदक पवन कुमार पिता ओंकार राय निवासी ग्राम दिवरी तहसील सिहोरा जिला जबलपुरा द्वारा मौजा दिवरी पटवारी हल्का नम्बर 43 रा०नि०म० मझगवा तहसील सिहोरा में स्थित भूमि खसरा नम्बर 169/2.819/5 रकवा कमश: 0:20.0.22 हेक्टेयर भूमि वर्तमान राजस्व अभिलेख में पवन कुमार पिता ओंकार प्रसाद के नाम पर दर्ज है। जिसका रिकार्ड सुधार करने के लिये आवेदन पत्र पेश किया गया है। इस प्रकरण मद बी 121 में दर्ज कर पटवारी हल्का से जांच प्रतिवेदन लिया गया । जिसमे प्रतिवेदित किया गया है कि ग्राम दिवरी पटवारी हल्का नम्बर 43 राजस्व निरीक्षक मण्डल मझगवा तहसील सिहोरा के स्थित भूमि खसरा नंबर 169 / 2,819/5 रकवा 0.20.0.22 हेक्टेयर भूमि वर्तमान राजस्व अभिलेख में पवन कुमार पिता ओंकार जाति कुम्हार दर्ज है। आवेदक द्वारा प्रस्तुत आधार एवं अन्य दस्तावेजों में आवेदक की जाति राय के नाम पर है। वहीँ अन्य खसरा नम्बर 903/1,969/3 रकवा क्रमश : 0.38.0.56 में आवेदक की जाति राय दर्ज है। | ग्रामवासीयों द्वारा ली गई जानकारी अनुसार आवेदक की जाति राय है न की कुम्हार अतः राजस्व अभिलेख खसरा नम्बर 169/2 819/5 रकवा 0.200.22 हेक्टेयर भूमि में त्रुटिवश मैं आवेदक की जाति कुम्हार दर्ज की गई थीं। जिसे सुधार किया जाना उचित प्रतीत होता है। अतः हल्का पटवारी के प्रतिवेदन एवं पंचनामा से सहमत होते हुये अग्रिम कार्यवाही हेतु अनुविभागीय अधिकारी आशीष पाण्डे (राजस्थ) सिहोरा की ओर सादर प्रेषित है। अ वि ०अ०महोदय सिहोरा नायब तहसीलदार के समक्ष प्रस्तुत किया। और प्रकरण पेश करते ही प्रकरण का अवलोकन किया गया। आवेदक कर्ता पवन कुमार पिता ओंकार राय निवासी ग्राम दिवरी तहसील सिहोरा जिला जबलपुरा द्वारा मौजा दिवरी पटवारी हल्का नम्बर 43 रा०नि०म० मझगवां तहसील सिहोरा में स्थित भूमि खण्न 169/2819/5 रकवा कमश: 0.20.0.22 हेक्टेयर भूमि पर आवेदक की जाति कुम्हार के स्थान पर राय दर्ज | किये जाने का आदेश पारित किया जाता है। और निर्देश दिया गया है कि हल्का पटवारी आदेशानुसार अभिलेख में दुरुस्त करें।



